Wednesday, October 23, 2024
Homeदेशअयोध्या राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, पीएम मोदी की मौजूदगी में...

अयोध्या राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, पीएम मोदी की मौजूदगी में इस दिन होगा उद्घाटन

राम भक्त जिस पल का सालों से इंतजार कर रहे थे वो पल अब खत्म होने वाला है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है।  22 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर का उद्घाटन होगा। इसी दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जायेगी। अयोध्या में चल रही बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले से शुरु हो जायेगा पूजा पाठ का कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले ही पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरु हो जायेगा। 5 जनवरी 2023 से आरंभ होने वाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य उत्सव अगले साल 22 जनवरी को होगा। इसके बाद रामलला इस मंदिर में विराजमान होंगे।

ये भी पढ़ें-G20: भारत मंडपम से दुनिया की 80 प्रतिशत आबादी को संदेश

तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के जन्म दिन पर अमत महोत्सव अयोध्या में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होना होने जा रहा है।इसके अंतिम दिन पीएम मोदी को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया है। उनके उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के मुताबिक इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से शामिल होंंगे। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह और अमृत महोत्सव एक ही दिन 22 जनवरी 2023 को ही होने की बात कही जा रही है।

मंदिर उद्घाटन समारोह में 1 करोड़ राम भक्तों के पहुंचने की आशंका 

15 जनवरी से लेकर फरवरी 2023 तक एक करोड़ राम भक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। 23 मार्च तक हर दिनों लाखों की संख्या में राम भक्त मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे। ट्रस्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि के अभिषेक समारोह के लिए आने वाले भक्तों को लगभग एक महीने तक मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। जनवरी में गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से एक महीने तक रोजाना 75 हजार से एक लाख भक्तों को भोजन कराया जाएगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular