Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबPunjab पहुंचे सुनील जाखड़, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Punjab पहुंचे सुनील जाखड़, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Punjab, भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के नव नियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ पंजाब पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

जाखड़ को पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा के स्थान पर पंजाब प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि वह ईश्वर का आभार व्यक्त करने और आशीर्वाद लेने आए हैं।

उन्होंने कहा, मैंने ईश्वर के सामने प्रार्थना की और पंजाब के मुद्दों को साहसपूर्वक उठाने की शक्ति मांगी। मैंने यहां सभी पंजाबियों के बीच भाईचारे और पंजाब के कल्याण की प्रार्थना की। मैंने बिना किसी पूर्वाग्रह के पंजाब के समग्र विकास के लिए अथक प्रयास करने का साहस मांगा।

Punjab, वीडियो मैसेज से आतंकी पन्नून ने एक बार फिर दी धमकी

उनसे पूछा गया कि क्या शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा फिर से गठबंधन करेंगे तो जाखड़ ने कहा कि वह गुरु के घर में खड़े हैं और राजनीति पर बात नहीं करना चाहेंगे।

जाखड़ ने कहा, मैं निश्चित रूप से राजनीतिक मुद्दों पर बात करूंगा, लेकिन धार्मिक स्थल पर (स्वर्ण मंदिर में) नहीं। मैं अलग से प्रेस वार्ता करूंगा जहां मैं मीडिया के हर सवाल का जवाब दूंगा।

इसके बाद जाखड़ ने दुर्गियाना मंदिर में दर्शन किए और बाद में दोपहर में उनका भगवान श्री वाल्मीकि राम तीरथ मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम था।

जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कुछ महीने बाद मई 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। वह तीन बार विधायक और गुरदासपुर से सांसद भी रहे थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular