Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबUCC पर विचार के लिए SAD ने उप समिति गठित की

UCC पर विचार के लिए SAD ने उप समिति गठित की

UCC, शिरोमणि अकाली दल ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) पर सभी के विचार जानने और उसे विधि आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उप समिति गठित की।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, चार सदस्यों वाली इस उप समिति में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, सिकंदर सिंह मलूका और दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं।

रोहतक में अग्निवीर भर्ती रैली का शैड्यूल जारी, 17 से 30 जुलाई तक होगी भर्ती कार्यक्रम

समिति को संविधान विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और सिख समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विवाह, तलाक और उत्तराधिकार पर समान कानून है जो देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। धर्म, जाति, समुदाय या स्थानीय परंपराओं के आधार पर कानून में भेदभाव नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular