Saturday, September 21, 2024
HomeपंजाबAdditional IG एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Additional IG एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Additional IG आशीष कपूर को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें डीएसपी पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह भी शामिल है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने कहा कि एंटी करप्शन एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आशीष कपूर ने 2018 में जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं की राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपया चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था।

बताया जा रहा है कि पूनम राजन अपनी मां प्रेमलता भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर कस्बे में एक थाने में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस रिमांड में थी। तो कपूर थाने गए और राजन की मां को झांसा दिया कि जमानत मिलने और अदालत से बरी होने में उनकी मदद करेंगे।

बाद में कपूर ने तत्कालीन एसएचओ पवन कुमार सिंह की मिलीभगत से प्रीति को मामले में निर्दोष करा दिया। औऱ इस एहसान के बदले 1 करोड़ रुपए को पद पर हस्ताक्षर करवाए है।

उन्हें अपने परिचित लोगों के नाम पर जमा करा दिया, जिसके बाद उन्हें को कथित तौर पर हरजिंदर सिंह के नाम से भुना लिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular