Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में कृष्णा रिश्ते सेवा ट्रस्ट करवा रहा है गरीब, अनाथ बेटियों...

रोहतक में कृष्णा रिश्ते सेवा ट्रस्ट करवा रहा है गरीब, अनाथ बेटियों का सामूहिक विवाह, जल्द करवाएं रजिस्ट्रेशन

रोहतक। रोहतक में जनता कालोनी स्थित कृष्णा रिश्ते सेवा ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया जा रहा है। ऐसे में असमर्थ गरीब परिवार की बेटियों या फिर अनाथ बेटियों के रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि बेटियों की शादी निर्विध्न हो सके। कृष्णा रिश्ते सेवा ट्रस्ट के संचालक प्रथम अग्रवाल ने कहा कि एक गरीब पिता के लिए अपनी बेटी का विवाह आज के दौर में बहुत कठिन होता जा रहा है। ऐसे में सामूहिक विवाह गरीब परिवारों, अनाथ बेटियों के लिए बहुत बड़ा सहारा है।

ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं, ऐसे में कोई भी गरीब परिवार या फिर अनाथ और असहाय बेटियां सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। विवाह योग्य लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष की, लड़की की उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए। इसके लिए प्रार्थी को जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ उपलब्ध करवाएं। यह एक पुण्य कार्य है। अगर आप किसी भी ऐसे असमर्थ परिवार या बेटी के बारे में जानते हैं तो आप भी उन का रजिस्ट्रेशन करवा कर इस पुण्य के अधिकारी बन सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अधिक जानकारी के लिए आप +91 88130 11454 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular