Friday, March 29, 2024
Homeदिल्लीखुशखबरी: दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो को केंद्र से मिली मंजूरी, हरियाणा में जल्द...

खुशखबरी: दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो को केंद्र से मिली मंजूरी, हरियाणा में जल्द दौड़ेगी मेट्रो

Karnal-Delhi Rapid Metro: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्दी ही प्रदेश में डोमेस्टिक एयरपोर्ट और रैपिड मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और केंद्र सरकार की बैठक के दौरान रक्षा और रेल मंत्रालय ने इन दोनों ही प्रोजेक्ट पर सहमति दे दी है। केंद्र की सहमति के बाद अब जल्द ही दोनों ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट और करनाल दिल्ली के बीच रैपिड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मंजूरी मिल गई है। अनिल विज ने चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उन्हें जल्द से जल्द औपचारिकताओं को पूरी कर सुविधाओं को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली का नाल रैपिड रेल ट्रांसिट सिस्टम आरआरटीएस को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब हरियाणा रैपिड रेल प्रोजेक्ट को गति मिली है। रैपिड रेल हाईवे के किनारे चलेगी। रैपिड मेट्रो के शुरू होने से करनाल से दिल्ली का सफर मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यात्रियों को इसके लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। हर 6 से 10 मिनट के बीच एक ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी। रैपिड ट्रेन में एक बार में ढाई सौ से अधिक लोग सफर कर पाएंगे।

17 मेट्रो स्टेशनों का होगा निर्माण
रैपिड ट्रेन के शुरू होने से सोनीपत, पानीपत और करनाल की लोगों को काफी अधिक फायदा होगा। प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दिल्ली और करनाल के बीच में कुल 17 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसमें करनाल जिले में 3 स्टेशन होंगे। केंद्र की मंजूरी के बाद अब जल्द ही प्रदेश में मेट्रो के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular