Monday, October 21, 2024
Homeदिल्लीDelhi : छठ पर्व को देखते हुए दिल्ली में यमुना से झाग...

Delhi : छठ पर्व को देखते हुए दिल्ली में यमुना से झाग खत्म करने का काम शुरू, जानिए कैसे ?

Delhi : छठ पर्व को देखते हुए दिल्ली में यमुना से झाग खत्म करने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। इसके लिए कालिंदी कुंज घाट पर रविवार को दिनभर जल बोर्ड की ओर से तैयारियां की गईं थी । बैराज पर जाल बांधे गए। स्पीड बोट के साथ ही गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई। वहीं पानी को साफ करने के लिए इसमें रसायन का छिड़काव किया जाएगा।

दरअसल, यमुना को स्वच्छ बनाने के तमाम जतन अब तक कारगर साबित नहीं हुए हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही झाग बनने लगा है। समस्या को देखते हुए 18 अक्टूबर को जल बोर्ड की नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा शिंदे ने कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण किया था। यमुना में बन रहे झाग को लेकर उन्होंने चिंता जताई थी। इसके बाद रसायन छिड़काव को लेकर तैयारी की जाने लगीं।

वहीं, सोमवार यानी आज से यमुना के पानी में रसायन का छिड़काव किया जाएगा। कालिंदी कुंज घाट पर जल बोर्ड ने अस्थाई कैंप बनाया है। पांच स्पीड बोट और गोताखोरों की टीम तैनात कर दी गई है। रसायन का घोल तैयार करने के लिए बड़ी-बड़ी टंकियां लाई गई हैं।

इनमें घोल तैयार करने के बाद स्पीड बोट से कर्मचारी यमुना के पानी में अगले पांच-छह दिनों तक रसायन का छिड़काव करेंगे। जानकारी के अनुसार फूड ग्रेड डिफोमर्स का इस्तेमाल पिछले तीन-चार वर्षों से झाग की समस्या को खत्म करने के लिए किया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular