Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 4576 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर, 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल...

रोहतक में 4576 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर, 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रोहतक : शहर में शनिवार 19 अक्तूबर से 21 अक्टूबर तक नन्हे खिलाड़ियों का महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं में 11 वर्ष से कम आयु के 4576 खिलाड़ी अपने खेलों का जौहर दिखाएंगे। उपायुक्त अजय कुमार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति देतीं लड़कियां।

नगराधीश अंकित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 स्थानों राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सर छोटूराम स्टेडियम, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना स्कूल सुनारिया, जैड ग्लोबल स्कूल तथा पठानिया पब्लिक स्कूल में होगा। स्थानीय पठानिया पब्लिक स्कूल में लड़कों व लड़कियों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें 1276 विद्यार्थी भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रत्येक जिला से 29 लडक़े एवं 29 लड़कियां भाग लेंगी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़के व लड़कियों की एथलैटिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 704 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिला से 16 लड़के व 16 लड़कियां भाग लेंगी। अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल में योग, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताओं में 748 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें प्रत्येक जिला से 17 लडक़े व 17 लड़कियां इन प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी।

मानव रचना सुनारिया में कबड्डी, टग ऑफ वॉर व खो-खो की प्रतियोगिताओं में 1584 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें प्रत्येक जिला से 36 लडक़े व 36 लड़कियां हिस्सा लेंगी। स्थानीय ओमैक्स सिटी स्थित जैड ग्लोबल स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 264 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिला से 6 लड़के व 6 लड़कियां शामिल होंगी। स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती तथा जिम्रास्टिक की प्रतियोगिताओं में 704 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक जिला से 16 लडक़े व 16 लड़़कियां शामिल होंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular