Saturday, October 5, 2024
Homeदिल्लीRohtak News : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांघी में किया...

Rohtak News : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांघी में किया मतदान, महिलाओं ने गीत गाकर किया स्वागत

गरिमा टाइम्स न्यूज/रोहतक। विधानसभा चुनाव में इस बार का मतदान उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने गांव सांघी में मतदान किया। जहां पर महिलाओं ने गीत गाकर उनका स्वागत किया। वहीं चुनाव के दिन जिले भर में मतदाताओं में खासा जोश देखा गया, जिसमें बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खासकर बुजुर्ग मतदाताओं ने इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को लेकर सभी को प्रेरित किया। सांघी गांव में 95 वर्षीय भूप सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए मतदान किया। गोहाना रोड स्थित मतदान केंद्र पर किन्नर समाज की प्रतिष्ठित हस्ती, महामंडल उर्मिला गिरी महाराज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उर्मिला गिरी महाराज ने गर्व के साथ अंगूली पर लगी स्याही दिखाई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का प्रतीक था। पिंक बूथों पर भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इन बूथों पर जो युवतियां पहली बार मतदान करने आई थी, उनके लिए यह पिंक बूथ स्पेशल की तरह रहा है। उन्होंने मतदान करने के बाद बूथ के साथ सेल्फी लेकर अपनी खुशी को साझा किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular