Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाHaryana Election : CM नायब सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जा में...

Haryana Election : CM नायब सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जा में किया मतदान, कांग्रेस पर कसा तंज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी पत्नी सुमन के साथ अंबाला जिले के नारायणगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जा में मतदान किया, और जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मतदान से पहले सैनी ने गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेका और चुनावी सफलता की कामना की। इस अवसर पर सैनी ने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता का रूझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है, और लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

बता दें कि सैनी कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। वोट डालने से पहले सैनी ने अपने गांव में गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका।

हरियाणा को देश का ग्रोथ इंजन बनाना है भाजपा का संकल्प
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अपने आधिकारिक हैन्डल पर उन्होंने जनता को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि उनके द्वारा दिया जा रहा एक-एक वोट आधुनिक और विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है और हम इसे सिद्ध करेंगे।

इशारों-इशारों में कांग्रेस पर कसा तंज
इशारों-इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने हरियाणा को परिवारवाद,भाई-भतीजावाद,पर्ची-खर्ची सिस्टम,CLU गैंग की लूट,दलित उत्पीड़न,महिलाओं के साथ भेदभाव और दबंगई से बचाने के लिए हरियाणा के परिवारजनों को अपने विवेक से वोट करने की सलाह दी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में मतदान के लिए पहुंच कर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार सुनिश्चित करें

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular