Friday, October 4, 2024
Homeदिल्लीHaryana Election : BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर ,नीलोखेड़ी...

Haryana Election : BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर ,नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार ने ज्वाइन की कांग्रेस

Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण सीट से जजपा प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप भाजपा में शामिल हो गए। वहीं नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।

बता दें कि रघुनाथ कश्यप लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने 2019 के बाद 2024 में पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी। उन्होंने पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर गत दिनों इस्तीफा दे दिया था और जजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली।

चुवहीं नाव प्रचार के अंतिम चरण में नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के सामने चंडीगढ़ में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बाजवा ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया और प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular