Saturday, August 15, 2026
Homeदेशअंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा,...

अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अंबाला जिले के गांव धन्यौडा में खेलते समय चार साल का मासूम 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय निर्भय मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अपने पिता और दादा के साथ खेतों में गया था। इस दौरान वह खेत समय बोरवेल में गिर गया। इस हादसे के बाद घर और गांव हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया है। सेना की भी मदद ली जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल बच्चे की सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular