Wednesday, July 3, 2024
Homeहरियाणाफरीदाबाद के सिविल अस्पताल में शवों के लिए तो आ गए 4...

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में शवों के लिए तो आ गए 4 फ्रीजर, मरीज आज भी परेशान

- Advertisment -
- Advertisment -

कविता.फरीदाबाद।  पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तपा देने वाली गर्मी में जहां फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शवों की दुर्गति हो रही थी, वहीं अब अस्पताल की पीएमओ ने शवों के लिए आठ कंडम घोषित फ्रीजर हटवा कर वहां चार पटौदी में मौजूद चार फ्रीजरों को मंगवा कर लगवाने का काम किया है। लेकिन मरीज के लिए अभी भी परेशानी अस्पताल में बनी है।

अस्पताल में वार्डों मे लगे पुराने एसी और कुलर कंडम होने के कारण हटा दिए गए, कुछ एसी खराब पड़े हैं, ऐसे में मरीजों को केवल पंखों का साहारा ही है, लेकिन पंखे जब गर्म हवा देने लगते है, तब मरीज परेशान हो जाते है। ऐसा ही यहां देखने को मिल रहा है।

शुरू किया काम

पीएमओ डॉ सविता यादव के निर्देश पर पटौदी की मोर्चरी से चार नए फ्रिज आ गए। लेकिन ये लगे नहीं थे, जिस पर पीएमओ ने इन्हें लगवाने के आदेश अस्पताल प्रबंधन में तैनात डॉ मनोज बजाज को सौंपा। जिस पर डॉ मनोज बजाज ने बृहस्पतिवार को उक्त फ्रीजरों को खड़ें होकर खुद लगवाना शुरू कर दिया। इस विषय में डॉ मनोज बजाज ने बताया कि फिलहाल आठ फ्रिज खराब होने पर कंडम हो गए थे, जिस पर अब चार फ्रीजरों को लगाया जा रहा है।

खराब एसी, पंखे दे रहे गर्म हवा

बीके सिविल अस्पताल में मरीज गर्मी से परेशान है, ओपीडी में एसी खराब है, पंखे से गर्मी का अलम रहता है। वहीं बच्चा वार्ड समेत मदर केयर यूनिट और जच्चा बच्चा वार्ड में एसी नहीं है। जबकि पहले यहां एसी लगे थे, जो फिलहाल लगे हुए है, वह खराब है। ऐसे में जब यहां भर्ती बच्चों के परिजनों समेत जच्चाओं से बातचीत की गई, तो पता चला कि पंखे यहां गर्म हवा देते है। उन्होंने बताया कि एसी के तो कनेक्शन ही नहीं लगे है। वहीं द्वितीय तल पर मौजूद सर्जरी, ओर्थो, बर्न वार्ड में भी एसी न होने के कारण मरीज परेशान है, यहां सारा दिन रिपयेरिंग का काम चलने के कारण आवाजें आने से भी मरीजों को दिक्कते हो रही है। भर्ती होने वाले मरीजों को तीन दिन बाद ही छुट्टी दे दी जा रही है। मेडिकल वार्ड की बात करें, तो यहां एसी तो लगे है, लेकिन इस बढ़ते तापमान वाली गर्मी में टीन का शेड होने के कारण यहां भी गर्मी से मरीजों का हाल बेहाल हो जाता है, शाम के बाद ही मरीजों को यहां ठंडक मिलती है।

मोर्चरी में फ्रीजरों की संख्या

पीएमओ डॉ सविता यादव की माने तो मोर्चरी में अब कुल 14 फ्रिज हो गए है। जिसमें पहली यूनिट में चार फ्रिज है। दूसरी में छह और मोर्चरी के भीतर चार फ्रीजर हो गए। उन्होंने बताया कि आठ फ्रीजर खराब हो गए थे, जिस पर प्रदेशभर में पता किया गया, कि फिलहाल कहां फ्रीजर अधिक है वहां से उपलब्ध करवाए जाए, जिस पर पटौदी से फिलहाल चार फ्रीज हमें मिले है, आने वाले समय में यहां ओर फ्रिजर मंगवाए जाएंगे। मरीजों के लिए पंखे लगवाए जा रहे है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि एसी खराब है, जिसके लिए पत्र लिखा गया है, ताकि जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular