Sunday, May 19, 2024
Homeखेल जगत37th National Games में हरियाणा के 55 एथलीट लेंगे भाग

37th National Games में हरियाणा के 55 एथलीट लेंगे भाग

- Advertisment -
- Advertisment -

37वें नेशनल गेम्स (37th National Games) में हरियाणा के 55 एथलीट शिरकत करेंगे और अपना दम दिखायेंगे। 55 एथलीट में 22 पुरुष एथलीट और 33 महिला एथलीट शामिल हैं। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक गोवा में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के लिए 5 ऑफिशियल टीम के साथ नियुक्त किए गए हैं।

37th National Games में अंबाला की मनप्रीत कौर पर रहेगी सबकी निगाहें 

इस प्रतियोगिता में हर किसी की निगाहें अंबाला की मनप्रीत कौर पर टिकी रहेगी। इसी साल मई महीने में मनप्रीत कौर ने 26वीं नेशनल फैडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Senior Athletics Championship)  के शॉटपुट इवेंट (shotput event) में 16 मीटर 57 सेंटी मीटर थ्रो कर स्वर्णपदक (Gold Medal) जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था।

अंबाला के मनमीत नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर ने नया शॉटपुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले मनप्रीत ने साल 2002 में चेन्नई  में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप मुकाबले में 18.06 मीटर दूर शॉटपुट फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था।

प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी लेंगे भाग 

पूजा फतेहाबाद और रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, मीमांसा दहिया करनाल और रेणु ग्रेवाल भिवानी ट्रिपल जंप, पोलवाल्ट इवेंट में निधि करनाल और वंशिका घनघस भिवानी, मनप्रीत कौर अंबाला और शिक्षा चरखी दादरी शाट पुट, श्वेता सिंह सोनीपत और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो, रेणु सोनीपत हैमर थ्रो, प्रियंका सिंह चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद जैवलिन थ्रो, ज्योति भिवानी और मोनिका झज्जर 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, पूजा चरखी दादरी और तनू हिसार हेप्टाथलान इवेंट में, मोहित कुमार सोनीपत, परवीन कुमार सोनीपत, सुमित चहल जींद, कपिल रायका सोनीपत और लक्ष्यद्वीप हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- EWUS कोटा से भर्ती क्लर्कों को हटाने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

निर्भय सिंह भिवानी, सचिन सुहाग रोहतक डिस्कस थ्रो, अजय कुमार पानीपत पोलवाल्ट, इंद्रजीत सिंह भिवानी शॉट पुट, अजय कुमार सोनीपत, गौरव कुमार सोनीपत हैमर थ्रो, हरदीप भिवानी, संदीप कुमार सांगवान महेंद्रगढ़ 20 किलोमीटर रेस वॉक और मोहित पानीपत डिकेथलान इवेंट में भाग लेंगे।

नैंसी झज्जर और हिमाश्री झज्जर 100 मीटर दौड़ में, 200 मीटर दौड़ में निर्मला श्योराण झज्जर, हिमांशी मलिक रोहतक और किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा रोहतक 800, 1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़, सोनिका भिवानी 10000 दौड़, नन्ही हिसार और शम्मी भिवानी 400 मीटर हर्डल इवेंट, प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भाग लेंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular