Monday, September 16, 2024
Homeदिल्लीकुरुक्षेत्र में कुछ ही घंटों में बदले 2 DC : पहले सुशील...

कुरुक्षेत्र में कुछ ही घंटों में बदले 2 DC : पहले सुशील सारवान को फिर सोनू भट्‌ट को हटाया

हरियाणा में चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र में कुछ ही घंटों में दो डीसी बदले गए हैं। दरअसल हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी सुशील सारवान को कुरुक्षेत्र के डीसी पद से हटा दिया। उनकी जगह कुरुक्षेत्र के एडीसी सोनू भट्ट को आगामी आदेशों तक कुरुक्षेत्र के डीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया। लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही एक और आर्डर जारी कर दिया गया जिसमें सोनू भट्ट को हटाकर उनकी जगह पर 2010 बैच के सीनियर IAS अधिकारी राजेश जोगपाल को कुरूक्षेत्र का डीसी लगाया गया है। इस बारे में प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि सुशील सारवान की मां संतोष सारवान को भाजपा ने मुलाना से टिकट दी है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी।जिसके बाद सुशील सारवान को कुरुक्षेत्र डीसी पद से हटा दिया गया।

आईएएस अधिकारी सुशील सारवान को हटाकर एडीसी सोनू भट्ट को कार्यभार सौंपने का आदेश लेटर –

सोनू भट्ट को को हटाकर IAS अधिकारी राजेश जोगपाल को DC बनाने के आदेश का लेटर –

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular