Saturday, November 15, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे: CM रेखा गुप्ता ने...

दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे: CM रेखा गुप्ता ने ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम में भाग लिया

दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरा होने पर शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक विशेष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस दौरान 100 दिनों की उपलब्धियों का विवरण जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। इस मौके दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री और अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- जब आपने मुझे दिल्ली की सेवा का अवसर दिया, तो यह सिर्फ एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प था “जनसेवा पर केंद्रित राजनीति, और नीति जो जनकल्याण के लिए हो। इन 100 दिनों में हमने हर वादा ज़मीन पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया। हमारी प्राथमिकता साफ थी – विकास ऐसा जो दिखाई भी दे और महसूस भी हो। स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस – हर मोर्चे पर हमारी कोशिश यही रही कि दिल्ली एक सशक्त, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बने।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विज़न से ही यह संभव हो पाया है।दिल्ली की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बदलाव की नींव रखी जा चुकी है, विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं।दिल्ली अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ, निरन्तर आगे बढ़ती रहेगी।

वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेता अनुपम खेर के साथ सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल को लेकर बातचीत की।

RELATED NEWS

Most Popular