Tuesday, February 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकवर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठग लिए 1 लाख 90 हजार...

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठग लिए 1 लाख 90 हजार रुपए, रोहतक पुलिस ने गिरोह में शामिल दो आरोपी दबोचे

रोहतक पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम 1 लाख 90 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि खेडी साध निवासी अन्नु की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 9 जुलाई 2025 को अन्नु के पास एक मैसेज आया जिसमे वर्क फ़्रॉम होम की बात कही। अन्नु के हां करने पर उन्होंने रेस्टोरेंट के लिंक पर रिव्यु देने के बारे में कहा। उन्होंने टेलीग्राम पर अन्नु को लिंक भेजा जो टास्क पूरा करने के लिंक दिए गए। अन्नु द्वारा टास्क पूरा करने पर उन्होंने अन्नु को 180 रुपए भेज दिए जिसके बाद अन्नु को बीस टास्क पूरे करने के लिए और दिए गए। ये बीस टास्क पूरा करने के बाद उन्होंने अन्नु के पास 200 रुपये भेज दिए। 10 जुलाई 2025 को टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। जिसके बाद अन्नु को उन्होंने प्रीपेड टास्क पूरा करने के टास्क दिए। अन्नु का वाॉलेट बना दिया। अन्नु द्वारा अलग अलग ट्रांजेक्शन 1000 व 2000 रुपए भेजे। अन्नु द्वारा टास्क पूरा करने पर उन्होंने अन्नू को 3900 रुपये वापस भेज दिया। वॉलेट में अन्नु द्वारा भेजे गए रुपये व प्रॉफिट ज्यादा दिखा रहा था। अन्नू ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 90, हजार रुपए भेज दिए। वॉलेट में 1,30,900 रुपए दिखने लगे। अन्नु ने अपने पैसे वापस निकालने चाहे तो उन्होंने कहा कि अन्नू ने गलती कर दी है जिससे वॉलेट फ़्रीज हो गया है। पैसे निकालने के लिए 1लाख रुपए और भेजने पड़ेंगे। अन्नू ने उनकी बातों में आकर उनके पास एक लाख रुपया और ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वॉलेट फ़्रीज़ हो गया है दोबारा से 1 लाख 60 हज़ार रुपये और भेजने पड़ेंगे जिससे अनु को अंदेशा होगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

मामले की जांच पीएसआई अनिल द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी बलजीत पुत्र अमरिक निवासी उतराखंड व संदीप पुत्र जसवंत निवासी उतराखंड को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular