Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशपंजाब में मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम, फाइनल...

पंजाब में मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी….

चडीगढ़ :  पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद राज्य में करीब 13 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं। पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा के मुताबिक, पुनरीक्षण से पहले राज्य में लगभग 2.14 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जबकि अब यह संख्या घटकर करीब 2.01 करोड़ रह गई है। चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर, मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) की प्रक्रिया पंजाब में 25 जून 2026 से शुरू की गई थी। पंजाब को इस विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इसके तहत सोमवार को पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं।

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओज), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओज) के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओज) के पास उपलब्ध हैं। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब की सरकारी वेबसाइट और नागरिक सेवा पोर्टल से भी डाउनलोड की जा सकती हैं।

सोमवार को सीईओ पंजाब द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड कॉपियां और सॉफ्ट कॉपियां सौंपी गई।

RELATED NEWS

Most Popular