Thursday, July 9, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आवासीय बालिका कुश्ती अकादमी के लिए चयन ट्रायल 13 जुलाई...

रोहतक में आवासीय बालिका कुश्ती अकादमी के लिए चयन ट्रायल 13 जुलाई को होंगे

रोहतक :  उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि खेल विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय सोनीपत रोड़ स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में संचालित आवासीय कुश्ती खेल अकादमी (बालिका) में रिक्त सीटों को भरने के लिए 13 जुलाई को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर ट्रायल में भाग लेकर अकादमी में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

सचिन गुप्ता ने कहा कि अकादमी में 3 रिक्त सीटों तथा 5 प्रतीक्षा सूची की सीटों के लिए 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाडय़िों का चयन स्थानीय सोनीपत रोड़ स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में 13 जुलाई 2026 को प्रात: 9 बजे ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र की मूल एवं छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अध्ययनरत शिक्षण संस्थान का मूल प्रमाण-पत्र अथवा सत्यापित एडमिशन विवरण साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी में रहना होगा, जहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी, जबकि अकादमी से विद्यालय आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय अथवा कुश्ती प्रशिक्षक मनदीप से मोबाइल नंबर 79880-82130 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular