रोहतक : स्कूलों में एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून को समाप्त हो गया। बुधवार को ग्रीष्मावकाश की सुखद स्मृतियों के साथ के. वी. एम पब्लिक स्कूल रोहतक ने अपने सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय प्रांगण एक बार फिर बच्चों की किलकारियों, उत्साह और उमंग से गूंज उठा।
बच्चों के स्वागत के लिए शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का जैसे मुखौटा बनाना, संगीत ,डांस,प्ले विद बॉल आदि आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाचार्य मीना कौशिक ने विद्यार्थियों को नई आशाएं नए संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन-कौशल में भी निपुण बने। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

