Monday, July 8, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक पर सुए से जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती

रोहतक में युवक पर सुए से जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक : सुनारियां चौक के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को गांव सुनारियां खुर्द निवासी मनजीत चौक पर बैठा था। इसी दौरान वहां पर 3-4 युवक आए। युवकों ने अचानक मनजीत पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  लोगों ने उसको  पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां घायल मनजीत का उपचार चल रहा है।

मनजीत की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular