Wednesday, October 15, 2025
Homeहरियाणा यमुनानगर : डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया...

 यमुनानगर : डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पढ़ें- पूरा मामला

यमुनानगर : शहर की पुराना हमीदा कॉलोनी में एक डॉक्टर ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती को शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसे पथरी थी। जिस कारण उसके पेट में दर्द रहता था। वह दवाई लेने के लिए पुराना हमीदा स्थित डॉक्टर हुसैन चौधरी के पास गई। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा।

आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता था। वह आरोपी की बातों में आ गई। एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया।

उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS

Most Popular