Saturday, August 15, 2026
HomeदेशWorld Water Day : PM नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण का संकल्प...

World Water Day : PM नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराया

World Water Day : विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। मानव सभ्यता में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन की सुरक्षा के लिए सामूहिक कार्रवाई का आग्रह किया।

PM मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा; “विश्व जल दिवस पर, हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हैं। जल सभ्यताओं की जीवन रेखा रहा है और इसलिए भावी पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, जल जीवन का आधार और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता दी है। वेदों और पुराणों में भी जलाशय, बांध और तालाब बनाने को मानव का परम कर्तव्य बताया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular