Thursday, April 17, 2025
Homeदुनियासाल 2025 के पहले दिन इतनी होगी पूरी दुनिया की आबादी, भारत...

साल 2025 के पहले दिन इतनी होगी पूरी दुनिया की आबादी, भारत सबसे आगे, रिपोर्ट देख कर चौंक जाएंगे आप

नए साल के दिन 1 जनवरी 2025 का दुनिया की जनसंख्या 809 करोड़ हो जाएगी। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है। दरअसल इस साल पूरी दुनिया में 7.10 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इस साल ये रहेगा जन्म और मृत्यु दर

अनुमान के मुताबिक, जनवरी 2025 में दुनियाभर में प्रति सेकेंड 4.2 जन्म और 2.0 मौतें होने की संभावना है। 2024 में अमेरिका की आबादी में 26 लाख की बढ़ोतरी हुई और नए साल के पहले दिन अमेरिका की आबादी 34.1 करोड़ हो जाएगी।

भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

जुलाई 2024 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 1,409,128,298 है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन है, जिसकी जनसंख्या 1,407,929,929 है। अमेरिका दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इसकी जनसंख्या नए साल के दिन 341,145,670 (लगभग 34.1 करोड़) होने का अनुमान है। साल 2024 में अमेरिकी आबादी में 26,40,171 लोग बढ़े हैं।

अमेरिका में हर 9 सेकंड पर एक जन्म

वहीं अमेरिका की बात करें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल 26 लाख आबादी की वृद्धि हुई है। जनवरी 2025 के दौरान अमेरिका में हर नौ सेकेंड में एक का जन्म और हर 9.4 सेकेंड में एक की मौत संभावित है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के चलते अमेरिका में हर 23.2 सेकेंड में एक व्यक्ति बढ़ जाएगा. अगर जन्म, मृत्यु और प्रवासी की संख्या को मिलाया जाए, तो अमेरिका की आबादी में हर 21.2 सेकेंड में एक व्यक्ति जुड़ जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular