Friday, May 17, 2024
Homeखेल जगतमहिला हॉकी टीम घोषित : हिसार की नीलम को बनाया कप्तान

महिला हॉकी टीम घोषित : हिसार की नीलम को बनाया कप्तान

- Advertisment -
- Advertisment -

Sports News : हॉकी हरियाणा ने प्रथम राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 (प्रथम चरण) के लिए हरियाणा की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हिसार की नीलम को टीम की कप्तानी घोषित किया गया है। हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि 10 दिवसीय यह चैंपियनशिप रांची में 30 अप्रैल से शुरू होगी, जो 9 मई तक चलेगी।

लखविंदर कौर को मैनेजर और सोनीपत के अनिल कुमार को टीम का कोच नियुक्त किया है। चयनित टीम में हिसार और सोनीपत की 10-10 खिलाड़ी शामिल हैं। एक खिलाड़ी साहबाद से है।

हरियाणा टीम में  ज्योति (हिसार), नीलम कप्तान (हिसार), दीनिका (सोनीपत), भव्या (सोनीपत), रितिका मान (सोनीपत), प्रीति (हिसर), पूजा मलिक (हिसार), कोंर्त पुत्री सुरेश कुमार (हिस्वर), नंदिनी (सोनीपत), मनीषा (हिसार), कीर्ति पुत्री मुकेश (सोनीपत), मंजू चौरसिया (सोनीपत), भतेरी (हिसार), पिंकी (हिस्सार), शशि खासा (हिसार), इशिका (सोनीपत), सैजल (सोनीपत), रितिका गहलावत (सोनीपत), सुमौत कौर (शाहबाद), तनु (सोनीपत) और सीमा (हिसार)  को शामिल किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular