Sunday, May 5, 2024
Homeहरियाणारोहतककिला रोड से बेटे के साथ स्कूटी पर घर लौट रही महिला...

किला रोड से बेटे के साथ स्कूटी पर घर लौट रही महिला का छीना पर्स, बाइक सवार युवकों ने की वारदात

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक शहर में एक बार फिर झपटमार सक्रिय हो गए हैं। कल रात सिविल अस्पताल रोड पर एक बार फिर वारदात हुई है। बाइक सवार दो युवक चलती स्कूटी पर एक महिला का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 6 हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात थे। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर निवासी रचना अनेजा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह किला रोड बाजार में निजी कार्य से गई थी। साथ में बेटा मोक्षित भी था। दोनों स्कूटी पर सवार होकर वापस घर जाने लगे। जब सिविल अस्पताल के सामने सुभाष रोड पर पहुंचे तो बाइक पर पीछे से दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार दोनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए। उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि पर्स में 5-6 हजार रुपए व अन्य जरूरी सामान भी था। जिसे बाइक सवार छीनकर भागे हैं।

मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच पड़ताल की। क्योंकि सिविल अस्पताल के नजदीक पहले भी वारदात हो चुकी हैं। दो माह पहले सेक्टरों से ड्यूटी पर आई महिला डॉक्टर की चेन झपटी गई थी। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular