Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणातंत्र मंत्र के नाम महिला से ठगी, पुलिस ने 2 ढोंगी बाबाओं...

तंत्र मंत्र के नाम महिला से ठगी, पुलिस ने 2 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : थाना कृष्णा गेट पुलिस ने बाबा बन कर चोरी करने के आरोप में लाखन वासी गांव पपोली रोड डेहा कालोनी जिला अम्बाला वा सलीन वासी बिटा नजदीक केशरी रेलवे स्टेशन जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिशनगढ वासी एक महिला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि 3 नवंबर को उसको घर पर दो बाबा आए। उसके सिर पर हाथ रख मंत्र फूंक कर कुछ दिया और जैसे वो कहते रहे वह वैसे ही करती रही। उसके घर से 22 हजार रुपए और सोने की चेन चोरी कर के ले गए।

उन्होंने उनको काफी जगह ढूंढा पर वो कही नहीं मिले। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एसआई सत्यवान सिंह के सौंप दी थी। जिसने मामले की गहनता से जांच करते हुए चोरी करने के आरोपी लाखन वासी गांव पपोली रोड डेहा कालोनी जिला अम्बाला वा सलीन वासी बिटा नजदीक केशरी रेलवे स्टेशन जिला अम्बाला को थाना कृष्णा गेट से काबू करके गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान चोरी किया हुए 22 हजार रुपए पुलिस को बरामद करवा दिए है। आरापियों अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular