Wednesday, February 11, 2026
Homeदिल्लीसंसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, 19 दिसंबर तक...

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, 19 दिसंबर तक चलेगा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। रिजिजू ने कहा हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

मोदी सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराने का प्रयास करेगी। वहीं कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दे को लेकर घेरने का प्रयास करेगी।

RELATED NEWS

Most Popular