Monday, August 31, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather updates : झमाझम बारिश के लिए करना करना होगा इंतजार, 20...

Weather updates : झमाझम बारिश के लिए करना करना होगा इंतजार, 20 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज 

Weather updates : हरियाणा में मानसून की रफ्तार अचानक थम गई है। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, झमाझम बारिश के लिए उन्हें 20 जुलाई तक इंतजार करना होगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया। मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी 20 जुलाई तक बने रहने की संभावना है। जिससे राज्य में 20 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा होने के कारण बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुश्क रहने की संभावना है परंतु 20 जुलाई के बाद मानसून की ट्रफ नीचे आने की संभावना से फिर से मानसून की थोड़ी सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है।

बता दें कि हरियाणा में मानसून की रफ्तार थमने से अब तक सामान्य से 14% कम बारिश दर्ज हुई है। अभी प्रदेश में खंड बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular