Thursday, March 12, 2026
HomeदेशWeather Updates : 18 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, छिटपुट...

Weather Updates : 18 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार

Weather Updates : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 18 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमी विक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है तथा इस के बाद 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular