Saturday, February 14, 2026
HomeदेशWeather Updates : हरियाणा में 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की...

Weather Updates : हरियाणा में 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना, जानें-ताजा वेदर अपडेट

Weather Updates : हरियाणा में ठंड ने अपने तेवरों को दिखाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से आमजन को सुबह-शाम ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। नवंबर महीने के अंतिम दिनों और दिसम्बर महीने की शुरुआत में ठंड धीरे धीरे अपने तेवरों को प्रचंड करने लगेंगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़  ने जानकारी देते हुए बताया कि, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular