Weather Updates: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी यानी ठंड अपने रंग दिखाएगी।
वहीं इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हों रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी हिस्सों पर बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज हुई। वहीं उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकली वैसे ही हिमालय पर्वत की हिमाच्छादित शिखरों की तरफ से 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी सर्द और ठंडी हवाओं ने सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान को लुढ़काना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आमजन को शीत ऋतु और ठंड का अहसास होने लगा है।
वहीं गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से 14.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

