Friday, August 14, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, फिर...

Weather Update : हरियाणा में 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए- लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update : हरियाणा के मौसम में फिर से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। 1 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। मौसम के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिससे प्रदेश के तापमान उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार बन रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम का अपडेट देते हुए बताया, हरियाणा में 1 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 व 26 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular