Friday, June 20, 2025
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में 25 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना,...

Weather Update: हरियाणा में 25 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, IMD ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट

Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है। लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। IMD के मुताबिक, 25 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वहीं 20-23 जून के दौरान प्री मानसून और 24 से मानसून की धमाकेदार एंट्री होने की संभावना बन रही।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना के कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। इससे हवाओं में बदलाव तथा प्री मानसूनी हवाओं के कारण 20 जून रात्रि से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान 21 जून व 22 जून को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश परंतु 23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular