Thursday, August 13, 2026
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में 14 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, हल्की बारिश...

Weather Update: हरियाणा में 14 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, हल्की बारिश के आसार

Weather Update: हरियाणा में मई महीने की शुरुआत से ही लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम फिर करवट लेने वाला है। आने वाले दिनों में कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया  हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 10 मई रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular