Monday, September 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update : हरियाणा में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील...

Weather Update : हरियाणा में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील और शुष्क रहने की संभावना

Weather Update : हरियाणा- दिल्ली एनसीआर  में मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ जिसके कारण सम्पूर्ण इलाके में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पश्चिम मानसून वापसी की राह पर चल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने से 25 सितंबर तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों; हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। इसके अलावा वर्तमान परिदृश्य में निम्नलिखित मौसम प्रणालीयां बनीं हुई है जिसमें उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तृत है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। साथ ही साथ 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular