Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीहरियाणा, दिल्ली-NCR में हुई बारिश, बढ़ेगी ठंड, येलो अलर्ट जारी

हरियाणा, दिल्ली-NCR में हुई बारिश, बढ़ेगी ठंड, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ और ठंड बढ़ गई। इसी बीच IMD ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में सोमवार यानी 23 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश भी दर्ज की गई। दिन के समय भी बारिश होने के आसार हैं।

बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं मंगलवार से न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस बारिश से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा जैसे क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आएगी और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलेगी।

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में हाल ही में भारी बारिश हुई है। ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular