Friday, May 17, 2024
Homeदेशअगस्त में बारिश के लिए तरसेंगे ये राज्य

अगस्त में बारिश के लिए तरसेंगे ये राज्य

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: जुलाई के महीने में अधिक मात्रा में बारिश होने की वजह से मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि जुलाई में 5 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी।  लेकिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सौराष्‍ट्र सहित देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में मानसून अब कमजोर चरण में प्रवेश कर चुका है। आने वाले दिनों में उत्तरी क्षेत्रों में कम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने जानकारी दी कि मानसून अब कमजोर चरण में प्रवेश कर गया है। हमने पूरे जुलाई में मानसून का एक जोरदार और सक्रिय चरण देखा है। अंतर-मौसमी बदलाव के साथ सक्रिय चरण के बाद मानसून में अब एक कमजोर चरण की उम्मीद है। पृष्ठभूमि में अल नीनो की परिस्थिति स्थापित हो गई है, जिसके चलते  कम से कम अगले एक सप्ताह तक प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में कम बारिश होगी।

अगस्त में बिहार, झारखंड में होगी बारिश 

एम महापात्रा ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश की कमी का सामना कर रहे पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग पहले ही ये भविष्यवाणी कर चुका था कि अगस्त के महीने में कम बारिश होगी।

इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल 

आईएमडी ने आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही साथ आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ साथ आंधी होने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढें- सावन के 5वें सोमवार पर बन रहा है खास संयोग, ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular