Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है साथ ही तापमान में भी लगातार उफान जारी है। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में थार मरुस्थल से गर्म और शुष्क हवाओं ने वातावरण में मौजूद नमीं को सोखकर सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है मार्च महीने में अप्रैल और मई जैसे गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। साथ ही साथ किसी सुबह से शाम तक सूर्य देव की चटक और चमकदार सुनहरी धूप खिली रहने से गर्मी ने अपने तेवरों को दिखाना शुरू कर दिया है व मौसम प्रणाली के अभाव में लगातार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।
26 मार्च की रात रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी परन्तु जैसे ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ कल शाम को आगे निकल जाएगा। पश्चिमी उत्तरी दिशा से तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में बढ़े हुए तापमान से आंशिक राहत भी मिलेगी। परन्तु इसके बाद एक बार फिर से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी अपने तेवर और अधिक प्रचंड बनाएगी।