Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम बढ़ गया। मंगलवार सुबह से गर्मी के सितम ने लाेगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान के कारण रात्रि में भी गर्मी परेशान कर रही है।
वहीं आईएमडी ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं (लू) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जून से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम की जानकारी देते हुए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जो गर्म व खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल तथा कहीं कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है। परंतु 14 जून को हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिसे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने की संभावना है।