Monday, June 9, 2025
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़ी, लू...

Weather Update: हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़ी, लू का अलर्ट जारी; जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से झुलसाने वाली गर्मी ने रफ्तार पकड़ लीं है। लोगों सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार- पांच दिनों तक पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाएं चलने साथ ही साथ ही आसमान से आग बरसने की गतिविधियां देखने को मिलेगी सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ हीट वेब (लू) अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 12 जून को सक्रिय होने से केवल उत्तरी जिलों पर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 14 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने 15 और 16 जून से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज़ गति से हवाएं चलने अंधड़ आंधी और गर्ज चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी प्री मानसून जैसी गतिविधियां फिर से जोर पकड़ने की संभावना है। वहीं 18-19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 से 23 जून के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मई महीना रिकॉर्ड तोड ठंडा कूल रहा जून महीने का पहला सप्ताह में भी आमतौर पर तापमान सामान्य से नीचे बने रहे। वर्तमान परिदृश्य में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने की वजह से और साथ ही साथ मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं के आगाज से व सूर्य देव की चटक चमकदार धूप ने सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है और आसमान से आग बरसने लगीं हैं । जैसे ही पूर्वी हवाओं के स्थान पर मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में पारा चढ़ने लगा है।

बता दें कि रविवार को सिरसा का दिन का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रोहतक का 45.3 डिग्री सेल्सियस जबकि बालसमंद 44.8 डिग्री सेल्सियस पलवल 44.2 डिग्री सेल्सियस और हिसार 44.0 डिग्री सेल्सियस नूंह और नारनौल व रेवाड़ी का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया था। वहीं सोमवार को सुबह से समेत पूरे हरियाणा में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular