Tuesday, July 8, 2025
HomeदेशWeather Update: आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेव का सितम जारी,...

Weather Update: आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेव का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें- लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव (लू) का सितम जारी है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 13-14 जून को हरियाणा के पंचकूला अंबाला यमुनानगर में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। उसके बाद 14 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15-17 जून को हरियाणा के उत्तरी जिलों के साथ पूर्वी जिलों में तेज़ गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी और उसके बाद 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से धीरे-धीरे 18-23 जून के दौरान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 23-24 जून के बाद हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मानसून आने की संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाओं ने सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव लू के तेवरों को प्रचंड बना दिया है।  भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलग अलग मौसमी गतिविधियों हेतु अलग-अलग चेतावनी और अलर्ट जारी किया है। यानी उत्तरी जिलों के लिए येलो अलर्ट, पश्चिमी और दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट और शेष हरियाणा के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी 3 जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की वजह से मौसम विभाग ने इन जिलों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है जबकि 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के लिए भीषण आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेब की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों कुरुक्षेत्र कैथल जींद करनाल पानीपत सोनीपत फरीदाबाद पलवल मेवात गुड़गांव के लिए गर्मी और हीट वेव (लू) के लिए आरेंज अलर्ट जारी जारी कर दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular