Monday, August 11, 2025
HomeदेशWeather Update : हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15...

Weather Update : हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Update : हरियाणा में कई जिलों में मानसून एक्टिव है। 14 अगस्त तक बारिश की संभावना है। वहीं  मौसम विभाग ने सोमवार को 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने से सम्पूर्ण इलाके में मानसून सक्रिय बना रहा। जैसे ही मानसून टर्फ उत्तरी तराई क्षेत्रों पर पहुंच गई है। वैसे ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। केवल उत्तरी जिलों पर ही मानसून गतिविधियां जारी रहेगी। 15 अगस्त के बाद एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी।

वर्तमान परिदृश्य में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल पर फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहाँपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी से होकर पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है जो समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर बढ़ रहा है।एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती गुजरात में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। 13 अगस्त, 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और संलग्न पश्चिम-मध्य में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular