Wednesday, February 11, 2026
Homeहरियाणामौसम अपडेट : हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी जिलों में ऑरेंज और दक्षिणी...

मौसम अपडेट : हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी जिलों में ऑरेंज और दक्षिणी में यलो अलर्ट जारी

Weather update : मौसम प्रणाली कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के समय मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है परन्तु शाम होते होते एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है ताज़ा गर्ज चमक के बादलों का वहां निर्माण हों रहा है पहले राजस्थान पंजाब और उसके बाद हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी ,उत्तरी व केंद्रीय हिस्सों में रात्रि के समय फिर से तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी जिलों पर ऑरेंज और दक्षिणी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दो तीन दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी इसके बाद फिर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी एक बार फिर से कुछ तेवर दिखाने लगेगी।

गुरुवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से 43.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान भी 21.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण राज्य में आज कहीं भी हीट वेव लू दर्ज नहीं हुई है। हालांकि सम्पूर्ण इलाके में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ परन्तु अरब सागर से लगातार दक्षिणी पश्चिमी नमीं वाली हवाएं चलने से और सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को जरूर उमसभरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- रोहतक डीसी की लोगाें से अपील : लू से बचने के लिए रहें सतर्क, बदलेगा मौसम का मिजाज

RELATED NEWS

Most Popular