Wednesday, August 19, 2026
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में अब बढ़ेगी ठंड, हल्की बारिश की संभावना, कोहरे...

Weather Update: हरियाणा में अब बढ़ेगी ठंड, हल्की बारिश की संभावना, कोहरे को लेकर अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश की संभावना भी जताई है। जिसके बाद गौरतलब है कि ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है। 7-8 दिसंबर को हरियाणा में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशक रहने की संभावना है। 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बादल छाए रहंगे। जिसकी वजह से रात और दिन के समय तापमान गिरावट आएगी।

एक्यूआई में आया सुधार

हालांकि, हरियाणा में बढ़ते ठंड के बीच प्रदूषण का स्तर काफी हद तक सुधरा है। यहां तकरीबन हर जिले में एक्यूआई (AQI) 200 से नीचे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने और कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

लेकिन 7 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से राज्य में 7 और 8 दिसंबर को आंशिक बादलवाई की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular