Friday, August 14, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में मानूसन फिर सक्रिय, रोहतक समेत कई जिलाें...

Weather Update : हरियाणा में मानूसन फिर सक्रिय, रोहतक समेत कई जिलाें में लगातार बारिश का दौर जारी, जानें- मौसम का लेटेस्ट हाल

Weather Update: हरियाणा में मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय बना हुआ है। सम्पूर्ण क्षेत्र बारिश की गतिविधियों से सराबोर हो गया है। हरियाणा के रोहतक समेत कई जिलों में मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ 27 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून की सक्रियता बनीं हुईं हैं। जैसे ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर पहुंचा और साथ ही साथ एक चक्रवातीय सर्कुलेशन हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर बना साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बन गया है। जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमीं मिलने से और मौसम प्रणालीयों के संयुक्त प्रभाव से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंच गई जिससे सम्पूर्ण राज्य में झमाझम मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

मंगलवार को अलसुबह से हरियाणा के पश्चिमी जिलों उसके बाद मध्यवर्ती जिलों और इसके बाद पूर्वी यानी सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली को सराबोर कर दिया है। वर्तमान समय में निम्न दाब क्षेत्र, ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है ‌।इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 दिनों में और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा और संलग्न उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय सर्कुलेशन सक्रिय है। वर्तमान में मानसून टर्फ, माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर गंगानगर, सिरसा, आगरा, बांदा, सीधी, संबलपुर से होते हुए ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक विस्तृत है ।पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ़ के रूप में, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर स्थित है। 28 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से और बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर अगस्त महीने के अंत तक मानसून सक्रिय बना रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular