Saturday, June 29, 2024
HomeहरियाणाWeather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने इन जिलों में प्री...

Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने इन जिलों में प्री मानसून को लेकर दी राहत भरी खबर

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पिछले चार-पांच दिनों से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट दर्ज हुआ है। बुधवार से 27 जून तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली विशेषकर दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव मेवात फरीदाबाद पलवल झज्जर और मध्य हरियाणा में झज्जर रोहतक भिवानी में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे मानसून 28 जून को पहुंच जाएगा। वहीं 1-2 जूलाई तक सम्पूर्ण राज्य में अधिकतर स्थानों पर फैल जाएगा। जिसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के उत्तरी भागों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 28 और 29 जून, 2024 को कुछ स्थानों पर भारी  वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया मानसून की दोनों शाखाओं से पूर्वा और पछुआ के टकराव के चलते हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही जिसमें तेज गति से हवाएं अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इसके साथ ही
राजौंद ,सफीदों, उचाना, जींद ,जुलाणा, हांसी ,हिसार ,के अनेक स्थानों पर ,नारनौंद ,मूढाल, महम ,लाखन माजरा, तोशाम ,सिवानी, भिवानी ,कलानौर ,मातनहेल, कोसली, छुछकवास, मदीना ,मौखरा, धनाना ,बीर ,हिसार ,तलवंडी राणा, दादरी के कुछ स्थानों पर झज्जर ,बहादुरगढ़, गुड़गांव, एनसीआर दिल्ली नांगल चौधरी ,रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात ,पलवल, फरीदाबाद,सोहना ,तावडू,कुछ स्थानों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

आने वाले समय में धीरे-धीरे हरियाणा के अन्य जिलों में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है लगातार नमीं वाली हवाएं चलने से जहां अभी प्री मानसून गतिविधियां नहीं हुई वहां आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड रहा है।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 29.5 डिग्री सेल्सियस और 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस से 39.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है सम्पूर्ण राज्य में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular