Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम गतिशील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। दक्षिणी पश्चिमी दिशा से 5 -20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की धरातलीय हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आमतौर पर 2 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवाओं की दिशा में बदलाव से यानी हवाएं दक्षिणी पश्चिमी और तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से आंशिक बादल वाही और सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में हल्की गिरावट जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमतौर पर मौसम खुश्क बना रहेगा बारिश होने की काफी कम संभावना है।
आगामी एक सप्ताह के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः खुश्क रहेगा। कल यह मौसम प्रणाली संपूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी और हवाओं की दिशा में एक बार फिर से बदलाव यानी हवाओं की दिशा उत्तरी हों जाएंगी तेज़ गति से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2.0-5.0 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।