Weather Update : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने डॉ मदन खीचड़ जानकारी देते हुए बताया हरियाणा में 26 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है। जिसमें पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 23 मार्च से 25 मार्च के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है तथा इस के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से राज्य में 26 व 27 मार्च को बीच बीच में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

