Friday, June 13, 2025
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में गर्मी का रौद्र रूप... घरों में दुबकने कोमजबूर लोग,...

Weather Update: हरियाणा में गर्मी का रौद्र रूप… घरों में दुबकने कोमजबूर लोग, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेब की गिरफ्त में हैं। बुधवार सुबह से झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब का सितम जारी है। लोग सुबह से अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं ने सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेब (लू) के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। सम्पूर्ण इलाके पर सुबह से शाम तक सूर्य देव ने अपने तल्ख तेवरों से आगाज किया हुआ है। आसमान से आग बरस रही है जिसकी वजह से तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। पश्चिमी गर्म शुष्क हवाओं ने सम्पूर्ण वातावरण से धीरे-धीरे नमीं को सोख लिया है। हालांकि नौतपा नौठंडा बना रहा, जाते- जाते ज्येष्ठ माह उत्तरी भारत को तपा रहा है।

सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में चरम मौसम परिस्थितियां और भीषण आग उगलने वाली अपना रौद्र रूप अख्तियार किए हुए है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आने वाले तीन चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर- दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेब से राहत के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को बहुत कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, उसकी वजह से हरियाणा के केवल उत्तरी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव उसके बाद 14 जून को, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव और हवाओं की दिशा में बदलाव से बढ़े हुए तापमान और हीट वेब लूं से राहत मिलेगी। 14-16 जून के दौरान तेज़ गति से हवाएं चलने अंधड़ और कहीं-कहीं हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी इसके अलावा 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 18-23 जून के दौरान मौसम में बदलाव तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular